दिल्लीमहाराष्ट्र

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी भीड़, फिर से लॉकडाउन की आहट!

कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से लोगों में खौंफ पैदा कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार देश भर में 1 लाख से अधिक संक्रमण के मामले रोज आ रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में स्थिति सबसे भयावह है।

इन दोनों राज्यों से हर रोज रिकॉर्ड संख्या में केस सामने आ रहे हैं। जिसके कारण एक बार फिर से लोगों को लॉकडाउन का डर सताने लगा है। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल भर गए हैं। तो वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी काफी भीड़-भाड़ देखी जा रही है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की आहट है। इससे आशंकित मजदूर जल्द से जल्द अपने-अपने घरों तक पहुंचना चाहते हैं। इसी कारण महाराष्ट्र के कई रेलवे स्टेशनों पर कतारें लगी हैं तो वहीं दिल्ली के बस अड्डों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

कोरोना ने एक बार फिर मजदूरों पर कहर बरसाना शुरू कर दिया है। रोजगार चले जाने के डर से मजदूर इन शहरों को छोड़कर अपने घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर मजदूरों को अपना सामान कंधों पर लादकर बच्चों के साथ बस अड्डों पर गांव जाते हुए देखा गया।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच मुंबई में बाहर जाने वाली ट्रेनें में पिछले सप्ताह से भीड़भाड़ बढ़ गई है। यह जानकारी सोमवार को रेलवे के सूत्रों ने दी।

Related Posts

1 of 96

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *