अन्य राज्य

हाथरस हादसा: हृदय में पीड़ा के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं… राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

उमाकांत त्रिपाठी। हाथरस घटना को लेकर राहुल गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। कहा- हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो। राहुल ने हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की।

सामे आया भोले बाबा का ऑडियो
उधर, हाथरस हादसे के बाद भोले बाबा के सेवादार का ऑडियो सामने आया है। इसमें वो कह रहा है कि बाबा ने कहा था आज प्रलय होगी। कई लोगों की मौत होगी। प्रलय हो भी गई। अपने आप ही लोग सड़क पर गिरने लगे। फिर लाशें बिछ गईं। न्यायिक जांच आयोग की टीम आज जिला अस्पताल में घायलों से पूछताछ कर सकती है। शनिवार को टीम ने डीएम और एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने भोले बाबा की राजनीतिक फंडिंग की जांच शुरू कर दी है।

चंद्रशेखर ने साधा निशाना
हाथरस हादसे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ये पुलिस और सरकार का फेलियर है। क्या इंटेलिजेंस बिल्कुल जीरो हो गई है? क्या उनको नहीं पता चला कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ इकट्‌ठा हो रही है? ऐसे बाबाओं पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए। भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की अलीगढ़ जेल में रात मुश्किल से बीती। क्वारंटाइन बैरक में वह रातभर करवट बदलता रहा। शनिवार को हाथरस कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके बाद पुलिस मधुकर को लेकर शाम 7 बजे अलीगढ़ पहुंची। जेल के गेट पर जांच के बाद उसको सीधे क्वारंटाइन बैरक ले जाया गया।

Related Posts

यूनिफाइड कमांड मीटिंग से होगा छत्तीसगढ़ का विकास: नक्सल इलाकों में बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के…

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *