अन्य राज्यन्यूज़भारत

एक पेड़ मां के नाम लगाएं… छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की जनता से अपील, मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात

उमाकांत त्रिपाठी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण अभियान से लोगों को जुड़ने को भी कहा।

सीएम ने सुनी मन की बात
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, महीने के अंतिम रविवार पीएम मोदी मन की बात कर नई जानकारियां साझा करते हैं। आज प्रधानमंत्री ने केरल की अट्टापड़ी गांव की स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे मारथुंबी छाता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके छाता को एक ब्रांड मिल गया है। उनके उत्पाद में बढ़ोत्तरी हो गई है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि आप सभी अपने घरों, बाड़ी, खेतों और आस-पास अपनी माता जी के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। उनकी याद में एक पौधा लगाएं। इससे देश की 140 करोड़ आबादी यदि एक भी पेड़ लगाती है, तो यह पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांति होगी।

एक पेड़ मां के नाम अभियान
मन की बात के 111वें संस्करण पर जानकारी देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण की अपील की है। आइये हम सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करें।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *