अन्य राज्यन्यूज़भारत

हरियाणा में हैट्रिक के लिए बीजेपी का मंथन: केंद्रीय गृहमंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाया ये प्लान!

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की आज पंचकूला में अहम बैठक हो रही है। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी की आज पंचकूला में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई। दो सत्र में हुई इस बैठक में सीएम और प्रभारी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों का संबोधन हुआ।

नायब सिंह के नेतृत्व में होगा चुनाव
यह बैठक दो सत्र में हो रही है। पहले सत्र की बैठक को सीएम व प्रभारी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। पहले सत्र में तय हुआ कि भाजपा अगला चुनाव सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी। अमित शाह बोले कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। दूसरा सत्र समाप्त हो चुका है। अब शाह जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया, शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

शाह ने बनाया नया प्लान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उस मार्गदर्शन को हरियाणा में अक्षरांश धरातल पर उतरेंगे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। पूरे दिन चलने वाली बैठक में 45 सौ से ज्यादा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अस्थायी चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 745

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *