राज्य

PM मोदी का वायनाड दौरा: भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, केरल के सीएम भी थे मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी।आज पीएम मोदी शनिवार सुबह केरल पहुंचे. उन्होंने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की और उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में केरल के इस पहाड़ी जिले में 400 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकडों लोग घायल हुए थे. वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ाने की विपक्ष की मांग को लेकर पीएम मोदी यहां पहुंचे है.

पीएम ने किया केरल का हवाई सर्वेक्षण
हवाई सर्वेक्षण के दौरान पीएम मोदी के साथ केरल के सीएम पिनाराई विजयन भी मौजूद थे. पीएम मोदी का आज दोपहर भूस्खलन से प्रभावित गांवों का जमीनी दौरा करने का भी कार्यक्रम है. यहां वह वर्तमान में चल रहे इवैकुएशन ऑपरेशन के संबंध में रेस्क्यू टीमों से जानकारी प्राप्त करेंगे. इसके बाद पीएम उन राहत शिविरों में जाएंगे, जहां भूस्खलन से प्रभावित लोग वर्तमान में रह रहे हैं. पीएम प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी परेशानियों के बारे में जानेंगे.

पीएम मोदी करेंगे बैठक
पीएम मोदी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जहां उन्हें इस प्राकृतिक आपदा और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने भूस्खलन के बाद क्षेत्र का दौरा करने का निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अपने दौरे के बाद पीएम वायनाड भूस्खलन को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करेंगे.

केरल सीएम मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन बोले
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के वायनाड आने की घोषणा की थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय और गंभीर आपदा घोषित करेगी. 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे व्यापक तबाही हुई. भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई, जबकि 150 लोग अब भी लापता हैं. सीएम ने कहा कि मौत के अंतिम आंकड़ों की जानकारी डीएनए टेस्ट के बाद हो पाएगी.

Related Posts

1 of 243

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *