राजस्थान

भारत से कभी नहीं जीत सकता पाकिस्तान, हमेशा मुंह की खाएगा.. राजस्थान में पाक पर जमकर बरसे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर आए। जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर देशनोक के पलाना में हुई सभा में मोदी ने पाक पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा- पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत ही नहीं सकता। जब भी लड़ाई होती है तो मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए आतंकवाद को भारत के खिलाफ हथियार बनाया है। कई दशकों से यही चला आ रहा था। भारत में डर का माहौल बनाता था, लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो माेदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।

दुनिया देखेगी पाकिस्तान का असली चेहरा
मोदी ने कहा- पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे 7 प्रतिनिधिमंडल पूरे विश्व में जा रहे हैं। इसमें देश के सभी राजनीतिक दलों के लोग हैं। विदेश नीति के जानकार हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी। तरीका भी हमारी सेना तय करेंगी। शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा, एटम बम की गीदड़ भपकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा, हम आतंक के आकाओं और आतंक के सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट वाला खेल अब नहीं चलेगा।

जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्‌टी में मिलाया
बीकानेर के पलाना में पीएम मोदी ने कहा- आज मैं कहता हूं- जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्‌टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में डूब-डूबकर पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- ये संयोग ही है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में देश ने एयरस्ट्राइक की थी तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी। वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है। इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीर भूमि बीकानेर में हो रही है।

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

रोज बीवी के सोने के बाद पड़ोसन के पास जाता था पति, फिर एक दिन रंगेहाथ पकड़ा गया तो..

उमाकांत त्रिपाठी।पति से अलग रहकर पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना एक…

1 of 5

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *