न्यूज़भारतराजस्थानहेडलाइंस

बीकानेर के इस व्यंजन के मुरीद हुए पीएम मोदी, मंच से किया जिक्र तो लोगों ने बजाई तालियां, जानें नाम और रेसिपी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह बीकानेर में बने करणी माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। एक तरफ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बात की। वहीं दूसरी तरफ उनका अलग ही रूप देखने को मिला। मोदी ने जैसे ही बीकानेर के दो व्यंजनों का जिक्र किया, लोग ‘वाह-भाई वाह’ कहकर चिल्लाने लगे। क्या हैं वो व्यजंन और क्या है उनकी रेसिपी आइए जानते हैं।

किन व्यंजनों का मोदी ने किया जिक्र?
प्रधानमंत्री ने जनसभा के दौरान बीकानेरी भुजिया और गुलाब जामुन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों का स्वाद दुनियाभर में मशहूर है। जो भी यहां आता है इन्हें जरूर चखना चाहता है।

घर पर कैसे बनाएं बीकानेरी भुजिया?

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
-1/2 कप बेसन
-1/2 कप मोठ का आटा
-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-1/4 छोटा चम्मच हींग
-1-1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच तेल
-नमक स्वादअनुसार
-डीप फ्राई करने के लिए तेल

बीकानेरी भुजिया रेसिपी
बीकानेरी भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को आपस में मिलाएं। फिर कढ़ाई में तेल गरम करें। अब आटे को सेव मोल्ड/प्रेस के माध्यम से दबाएं। इसे गरम तेल में डालें। आपको भुजिया को हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई करना है। फिर इसे तेल से बाहर निकालें। आपकी बीकानेरी भुजिया तैयार है।

 

Related Posts

1 of 812

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *