राजस्थानअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

एमपी में Hotel के कमरे से Couple का अश्लील वीडियो हो गया वायरल, मच गया हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान से आए कपल कुबेरेश्वर धाम स्थित एक होटल में रुक हुआ था। तभी पास के होटल में मौजूद एक लड़के ने उन दोनों का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने अपने दोस्तों को भेज दिया। अब होटल के मैनेजर ने जब वीडियो देखा तो उसने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरे होटल के कर्मचारी ने बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में होटल उपासना पैलेस के कर्मचारियों ने होटल डमरू वाला के रूम नंबर 201 में ठहरे कपल का अश्लील वीडियो सामने की खिड़की से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चार लोगों पर मामला दर्ज किया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान का रहने वाला है कपल
बताया गया है कि- कपल राजस्थान से कुबेरेश्वर धाम आया था। इसी दौरान होटल में रुका था। होटल में रुकने के दौरान पड़ोस के ही होटल के कर्मचारियों ने वीडियो बनाया और दोस्तों को भी भेज दिया। वहीं, पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

होटल के मैनेजर कृष्णपाल वर्मा ने बताया कि- मैं काउंटर पर आया तो आसपास के दुकानदारों ने कहा कि- तुम होटल में गलत काम करवाते हो। फिर मैंने पता किया तो पता चला कि हमारे होटल में ठहरे एक कपल का किसी ने अश्लील वीडियो बना लिया है। दरअसल, कपल के रूम की खिड़की खुली थी। मैंने इसके बाद 112 पर कॉल किया। इसके बाद पुलिस आई और लोगों को पकड़कर ले गई। आरोपियों के नाम अंकित जाटव, विनोद मालवीय, सुमित पैरवाल और कमलेश उर्फ कनक कौशल है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 819

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *