दक्षिण भारतन्यूज़राजनीति

एम के स्टालिन ने ली तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 33 मंत्री

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह उनका मुख्यमंत्री के तौर पर पहला कार्यकाल होगा। मुख्यमंत्री स्टालिन ने गृह के अलावा सार्वजनिक और सामान्य प्रशासन समेत अखिल भारतीय सेवाएं और अन्य विभाग अपने पास रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे ट्वीट कर बधाई दी।

स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके साथ 33 सदस्य होंगे। इन 33 सदस्यों में 15 सदस्य पहली बार मंत्री बनेंगे। वहीं, स्टालिन ने दपरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है। बताते चलें कि द्रमुक के नेता व पार्टी सचिव दपरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे। इससे पहले वाली सरकार 2006-11 में वो लोक निर्माण मंत्री थे।

आपको बता दें, दुरुईमुरुगन उन 18 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमणयन और पार्टी के नेता पी. के. सेकराबाबू पहली बार मंत्री बनेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबर्मणयन को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग दिया गया तो वहीं, सेकरबाबू को हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग दिया गया

पी के सेकरबाबू, एस एस नसर, चेन्नई के पूर्व मेयर सुब्रमण्यन, द्रमुक पूर्व सचेतक और सखापानी, पी मूर्ति, आर गांधी, एस एस शिवशंकर, पलानीवेल त्यागराजन, अनिबल महेश मोय्यामोजी, शिवा वी मयनाथन, सीवी गणेशन और टी मनो थांगराज हैं। मंत्रिमंडल में दो महिला प्रतिनिधि भी शामिले हैं जिननें पूर्व मंत्री शुश्री गीता जीवन और एन क्लायविजी सेल्वराज हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *