उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

ताने सुने, समझाया… पर हैवान बन गए, बरेली में हुआ ऐसा कांड, सुनकर सिहर जाएंगे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तजुआ गांव में शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता का शव घर के टीनशेड में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी किसान राम सिंह की बेटी संगीता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संगीता की शादी 22 अप्रैल 2026 को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तजुआ गांव निवासी धारा सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में विवाद शुरू होने का आरोप है।

शादी के बाद से दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता राम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग संगीता को कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे थे। आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

परिजनों का कहना है कि संगीता ने कई बार फोन के जरिए मायके वालों को अपनी परेशानी बताई थी। बेटी की शिकायत के बाद राम सिंह खुद भी उसके ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद संगीता को प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला नहीं रुका।

टीनशेड में फंदे पर लटका मिला शव

संगीता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके वाले तत्काल तजुआ गांव पहुंचे। वहां घर के टीनशेड में संगीता का शव कुंडे से लटका हुआ मिला। बेटी की ऐसी हालत देखकर मायके वालों में चीख-पुकार मच गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम और धौंराटांडा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पति और ससुर हिरासत में, पांच लोगों के खिलाफ FIR

मृतका के पिता राम सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने नामजद FIR दर्ज की है। मामले में मृतका के पति धारा सिंह, ससुर जगदीश सिंह, ननद सुदामा, रजनी (पत्नी संतोष कुमार) और संतोष कुमार (निवासी करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर) को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में मृतका के पति धारा सिंह और ससुर जगदीश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य साक्ष्यों से यह स्पष्ट होगा कि संगीता की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *