उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

जमीन पर गिरी फिर नहीं उठी… 30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। हरियाणवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया। यह खबर सुनते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित उनके घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। गिरने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां कई करीबी लोग और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।

दिव्यांका सिरोही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 50 से ज्यादा गानों में काम किया था और अपनी एक्टिंग व एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीता था। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था।

उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो उनके हर पोस्ट और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते थे।

दिव्यांका का जन्म बुलंदशहर में हुआ था, जबकि उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की, इसके बाद सिक्किम से MBA और फिर गुरुग्राम से B.Ed किया।

उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई हिमांशु और दीपांशु और एक बहन जसमीत हैं। उनके पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं, जबकि मां अनीता गृहिणी हैं।

 

दिव्यांका के भाई हिमांशु के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। वह फर्श पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में अंदरूनी चोट आई और खून बहने लगा। जब तक परिवार के लोग उन्हें संभालते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने “मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू” पर वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया था। इस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे और यहीं से उनकी पहचान बनी।

इसके बाद उन्होंने 2018 में नौकरी छोड़कर पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और लगातार सफलता हासिल की। वह अपने हर प्रोजेक्ट में प्रोफेशनल और समर्पित नजर आती थीं।

दिव्यांका अक्सर अपने शूट पर अपने भाई को साथ लेकर जाती थीं और अपने परिवार के बेहद करीब थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने परिवार के लिए बेटे की तरह जिम्मेदारी निभाती हैं।

शादी को लेकर भी उनका नजरिया काफी अलग था। उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वह अपने करियर और परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं।

उनके निधन के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कलाकार मंजीत पांचाल समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया।

दिव्यांका सिरोही का इस तरह अचानक जाना उनके फैंस और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी यादें और उनका काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 795

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *