उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सगाई के बाद युवक को दूसरी लड़की से हो गया प्यार… अफेयर के बीच मंगेतर के कत्ल की रची गई साजिश, बेहद दर्दनाक है कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।ये कहानी यूपी के बलरामपुर की है. सगाई और प्रेम-प्रसंग से जुड़े इस केस में परतें खुलती गईं तो इसके भीतर साजिश, धोखा और खौफनाक दास्तान सामने आई. एक लड़की की सगाई हो चुकी थी. जिस लड़के से सगाई हुई, उसका दूसरी लड़की से अफेयर शुरू हो गया. इसके बाद जो हुआ, वो दहला देने वाला है.

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी की सगाई बड़े अरमानों के साथ तय की थी. रिश्ता गोंडा जिले के खुरदवा गांव के इमरान से तय हुआ था. घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं, रिश्तेदारों को इनवाइट किया जा चुका था और शादी के सपने बुने जा रहे थे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सगाई लड़की की जिंदगी की अंतिम कहानी बन जाएगी.

इमरान की जिंदगी में इसी दौरान एक और लड़की की एंट्री हुई… गांव की ही शकीना. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत जल्द प्रेम-प्रसंग में बदल गई. शकीना जानती थी कि इमरान की सगाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता चला गया. जब सगाई वाली लड़की को इस रिश्ते की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो यही विरोध उसकी मौत की वजह बन गया.

पुलिस जांच में सामने आया कि- इमरान और शकीना ने इस रुकावट को हमेशा के लिए हटाने की साजिश रच ली. इस साजिश में शकीना की मां जैनब भी शामिल हो गई. 23 दिसंबर को शकीना ने बहाने से बॉयफ्रेंड की मंगेतर को अपने घर बुलाया. लड़की शायद बातचीत और सुलह की उम्मीद लेकर वहां पहुंची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वह मौत के जाल में कदम रख रही है.

घर के अंदर माहौल अचानक बदल गया
पुलिस के मुताबिक, तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने और शक से बचने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मृतका के परिजनों को हालात संदिग्ध लगे. उन्होंने पुलिस में तहरीर दी और जांच शुरू हुई.

बलरामपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. एसपी विकास कुमार के निर्देश पर टीम गठित हुई और जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई. पूछताछ में जो सच निकला, उसने सभी को हिला दिया. प्रेम-प्रसंग, जलन और साजिश की पूरी कहानी पुलिस के सामने खुल गई. 24 दिसंबर को पुलिस ने इमरान, शकीना और उसकी मां जैनब को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया.

पुलिस इस पूरे मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. जिस घर में शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है. एक लड़की, जो नई जिंदगी के सपने देख रही थी, प्रेम-प्रसंग और साजिश की भेंट चढ़ गई.

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 680

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *