उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पूर्व ओएसडी ​गिरफ्तार, बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के बहाने करता था ठगी

समाजवादी पार्टी के नेता तथा योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पूर्व ओएसडी सहित पांच लोगों का बेरोजगारों से ठगी करने का मामला सामने आया है। इन लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर सैंकड़ों बेरोजगार युवकों से करोड़ों की ठगी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की एसटीएफ टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

बेरोजगार नवयुवकों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले सरगना अरमान खान को चार साथियों फैजी, असगर, विशाल और अमित के साथ गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह बेरोजगार युवकों को अपना निशाना बनाता था और लोग इनसे पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देते थे। इनके पास से एसटीएफ को सात मोबाइल फोन, हस्ताक्षर सहित 57 चेक, पांच कूट रचित आईडी कार्ड, 22 जाली नियुक्ति पत्र, विभिन्न पदों के लिए 14 व्यक्तियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद मिले हैं।

arrest को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का गैर सरकारी विशेष ड्यूटी अधिकारी (ओएसडी) था। वह अपने गैंग के साथ लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ले लेता था। इसके बाद बेरोगजारों को नकली या फिर डुप्लीकेट नियुक्ति पत्र देकर गुमराह करता था। इनके निशाने पर पूर्वांचल के अधिकांश गरीब और बेरोज़गार नवयुवा रहते थे। अब एसटीएफ की टीम इस मामले में जांच कर रही है।

Related Posts

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *