न्यूज़भारत

Coronavirus: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें- चौथी लहर को लेकर क्या है राय

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के दो हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 2,067 थी।

वहीं इस पर भुवनेश्वर के डा. निरोज कुमार मिश्रा ने कहा, ‘देशभर में आए नए मामलों में दिल्ली-एनसीआर से ज्यादा मामले आए हैं जिसका कारण नया वेरिएंट हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये चिंता की बात हो सकती है, लेकिन अभी इसे चौथी लहर कहना जल्दबाजी होगी। लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए।’

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा निरोज कुमार मिश्रा ने भी दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने भी कहा कि अभी इसे चौथी लहर कहना जल्दबाजी होगा।

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने हैं। जबकि इसके पहले मंगलवार को 632 मामले सामने आए थे। बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

केरल में भी कोरोना के मामलों में अचानक इजाफा देखने को मिला है। केरल में 19 अप्रैल को 488 और 20 अप्रैल को 355 मामले सामने आए थे। देश के 9 राज्यों के 36 जिलों से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इन जिलों में नोएडा, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला शामिल है। इसके अलावा केरल के 14 जिले और मिजोरम के आठ जिले भी इसमें शामिल हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *