उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

वरमाला के वक्त स्टेज पर ही गिर गया शराबी दूल्हा, फूट-फूटकर रोई दुल्हन ने तोड़ी शादी, जानिए क्या कहा

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का माहौल कुछ ही पलों में हंगामे में बदल गया। गाजियाबाद से आई बारात में दूल्हा शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हे की हालत बिगड़ने लगी और अचानक उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। देखते ही देखते वह स्टेज पर ही गिर पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

इस घटना से वहां मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इस बीच दुल्हन ने बड़ा फैसला लेते हुए शादी से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब का आदी है और वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहती।

मामला यहीं नहीं रुका। दुल्हन पक्ष ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। आरोप है कि जब कुछ बाराती विरोध करने लगे तो उनके साथ मारपीट भी की गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में जिम्मेदारी और समझदारी कितनी जरूरी है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 826

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *