उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

‘ऑक्सीजन लंगर’ की शुरुआत, गाजियाबाद गुरुद्वारे की पहल

कोरोना संकट के इस दौर में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मरीजों के लिए संकटमोचक बनकर सामने आया है। गुरुद्वारे की तरफ से मरीजों के लिए ‘ऑक्सीजन लंगर’ की शुरूआत की गई है।  गुरुद्वारा कमिटी ने बीमार लोगों को अस्पताल में बेड्स नहीं मिलने तक अपने परिसर के अंदर ऑक्सीजन आपूर्ति का वादा किया है।

गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि हम किसी भी तरह का ऑक्सीजन सिलेंडर देने या भरने का काम नहीं कर रहे। बल्कि लोगों से कह रहे हैं कि वे वाहन में अपने मरीज के साथ इंदिरापुरम गुरुद्वारा आएं और हम उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे।

दिल्ली एनसीआर के अधिकतर अस्पताल अब ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले नए मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनों की जान बचाने के लिए खुद ही इधर-उधर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करना पड़ रहा है। जिले में 34 अस्पतालों में कोविड के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में 900 मरीज ऑक्सीजन के सहारे कोरोना को मात देने का प्रयास कर रहे हैं।

बेड की कमी को देखते हुए प्रशासन ने 8 नए कोविड अस्पताल बनाए हैं। इनसे मरीजों को राहत मिलेगी। जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं, उन्हें अस्पतालों में ऑक्सीजन वाले बेड नहीं मिल रहे हैं। वहीं जो मरीज भर्ती हैं उनके लिए भी ऑक्सीजन की मात्रा कम पड़ रहे हैं। 

Related Posts

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर…

इश्क में डूबीं दो लड़कियां, एक बनी दूल्हा तो दूसरी बनी दुल्हन, सात फेरे लेकर आई घर

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के महोबा जिले के चरखारी कस्बे में रहने वाली 20 वर्षीय हेमा…

1 of 54

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *