खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के मास्टरजी को कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाजार में रंगे हाथ पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मास्टरजी की पत्नी को पहले से शक था कि उनके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है।
View this post on Instagram
सूत्रों के अनुसार, मास्टरजी की पत्नी ने सच्चाई जानने के लिए बुर्का पहनकर उनकी रेकी शुरू की। जैसे ही मास्टरजी अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ बाजार पहुंचे, पत्नी ने उन्हें पहचान लिया और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच चौराहे पर पत्नी मास्टरजी की पिटाई करती नजर आ रही है, जबकि आसपास लोग तमाशा देखते रहे।
बताया जा रहा है कि मास्टरजी की गर्लफ्रेंड भी पेशे से शिक्षिका है, जिससे यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग शिक्षकों की छवि पर सवाल उठा रहे हैं।














