उत्तर प्रदेशन्यूज़भारत

Udaipur Horror Case: कन्हैयालाल के हत्यारों ने फैक्ट्री में बनाया था खास चाकू

कन्हैयालाल हत्याकांड और हत्यारे रियाज मोहम्मद और गोस मोहम्मद के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे से हो रहे हैं।

अब जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कन्हैया को मारने के लिए जो चाकू इस्तेमाल किया था, वो उदयपुर की एक फैक्ट्री में खास तरह से तैयार किया था। साथ ही दोनों प्रदेश के युवाओं को स्लीपर सेल की ट्रेनिंग दे रहे थे।

जांच में सामने आया है कि उदयपुर राजसमंद भीलवाड़ा टोंक समेत आसपास के करीब 8 जिलों में दोनों हत्यारों ने कई युवाओं को अपने साथ जुड़ा हुआ था जिन्हें स्लीपर सेल बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे।

इस बीच आज सीएम गहलोत ने कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात की और परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए 51 लाख का चेक सौंपा। साथ ही साथ कहा- ये बेहद संगीन मामला है, एनआईए उदयपुर हत्याकांड की समयबद्ध तरीके से जांच करे, त्वरित अदालत में मामले की सुनवाई हो।

उन्होंने आगे कहा हमारी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर अच्छा काम किया है और जो कमी है उसे दूर करेंगे।

बता दें कि कल मंगलवार दोपहर 2 आरोपी रियाज और गोस मोहम्मद की उदयपुर के शहर के धानमंडी इलाके में मौजूद टेलर कन्हैया लाल की दुकान में घुसे। जाते ही दोनों ने कहा किहमें कपड़े सिलवाने हैं। कन्हैया ने नाप लेना स्टार्ट कर दिया। तभी अचानक पीछे खड़े हत्यारे ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। दोनों ने तलवार से कई वार कन्हैया के ऊपर किया। ऑन द स्पॉट उसकी मौत हो गई।

बता दें कि नुपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैयालाल ने फेसबुक पोस्ट किया था, जिसके बाद ये हत्या कर दी गई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *