न्यूज़वायरल

दादी ने चखा French Fries का स्वाद, पोते ने पूछा- मजा आ रहा है क्या? फिर मिला ऐसा जवाब

Grandmother Taste French Fries Viral Video: दादा-दादी बच्चों के बहुत प्यारे होते हैं और जब वे कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें देखना काफी मनोरंजक होता है. कई बार, बुजुर्ग लोग अपनी कुछ खास धारणाओं के कारण नई चीजों की कोशिश नहीं करते हैं. हालांकि, कोशिश करने के बाद वे अक्सर इसे प्यार करने लगते हैं. ऐसा ही नजारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में देखा गया जिसमें एक बुजुर्ग महिला को पता चलता है कि उसे पेरी-पेरी के साथ फ्रेंच फ्राइज (French fries with peri peri) बहुत पसंद हैं.

दादी ने जब पहली बार टेस्ट किया पेरी-पेरी फ्रेंच फ्राइज

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट जय पारीक (Jaipareek) पर पोस्ट किया गया था. जय पारीक नाम के व्यक्ति ने साझा किया कि कैसे उनकी दादी को मैकडॉनल्ड्स से लाए गए फ्रेंच फ्राइज से प्यार हो गया. उसने वीडियो के एक कैप्शन में लिखा, ‘जब आपको पता चलता है कि आपकी दादी पेरी पेरी के साथ फ्रेंच फ्राइज पसंद करती हैं.’

https://www.instagram.com/reel/CfHegWFltug/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो में दादी को पेरी पेरी मसाला के साथ फ्रेंच फ्राइज मिलाते हुए दिखाया गया है जो उसके पोते ने लाकर उसे दिया था. इसके बाद वह फ्राई का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. जब उसका पोता पूछता है कि मजा आ रहा है क्या? तो दादी ‘हां’ कहती है और यह देखना प्यारा है.

टेस्ट मिलने के बाद बार-बार मंगवाती हैं फ्राइज

वीडियो के कैप्शन में, उस व्यक्ति ने साझा किया कि वे एक बार मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट से गुजर रहे थे और उसने एक मील लिया. उनकी दादी ने मील को आजमाने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह बेहद ही सेलेक्टेड चीजों को ही खाना पसंद करती हैं. कुछ देर तक दादी को समझाने के बाद वह बिना मन से टेस्ट करने के लिए राजी हो गईं. जब उन्होंने मील खाया तो यह इतना पसंद आया कि अब वह अपने पोते से पेरी-पेरी के साथ फ्रेंच फ्राइज लाने का अनुरोध करती हैं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *