पश्चिम बंगाल

घुसपैठियों के आईडी कार्ड तो बंगाल में बनते हैं… गृहमंत्री अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला, लगाया ये आरोप

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी, तो घुसपैठ का मुद्दा सुलझ जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक कार्यक्रम बांग्लादेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर अवैध घुसपैठ की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि उनके पास पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक सरल सुझाव है। अगर बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाते हैं, तो समस्या का समाधान हो जाएगा और (भारत-बांग्लादेश सीमा पर) अपराध रुक जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि- ममता बनर्जी कहती हैं कि घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वही अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा, मेरा उनसे सवाल है कि ऐसे घुसपैठियों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड किसने बनाए। ये सभी वोटर कार्ड उत्तर 24 परगना जिले में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को उनमें (घुसपैठियों में) वोट बैंक दिखता है।

वक्फ कानून का बचाव किया
नए वक्फ अधिनियम के लागू होने का पुरजोर बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि- यह आम मुसलमानों के लिए फायदेमंद होगा और उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर इस कानून के बारे में गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। एक अन्य सवाल पर शाह ने स्पष्ट किया है कि- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जेडी(यू) नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।

Related Posts

TMC ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया… बंगाल में गरजे PM Narendra Modi, कहा- जंगलराज खत्म करेगी BJP”

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जब प्रधानमंत्री…

पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा ह मला, कहा- TMC के लोग घरों को जलाते हैं, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *