न्यूज़पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पद से हटाया जाए- शिवसेना

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक गतिरोध लगातार जारी है। इसी बीच शिवसेना ने बुधवार को मांग की कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से तुरंत हटाया जाए। शिवसेना ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के हालात पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार तथा विपक्षी बीजेपी के बीच जारी राजनीतिक संघर्ष की पृष्ठभूमि में शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कदम ‘‘संविधान के खिलाफ हैं।’’

इसमें लिखा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल में अस्थिरता और अशांति पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल को तुरंत हटाया जाना चाहिए।’’

आपको बता दें कि शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति समर्थन जताया था।

इसमें कहा गया कि तृणमूल के चार नेताओं की सीबीआई गिरफ्तारी से राजनीतिक बदले की बू आती है।

सामना में कहा गया, ‘‘2014 के नारद स्टिंग ऑपरेशन में वे रिश्वत लेते कैमरे पर नजर आए थे। बाकी के दो आरोपी मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी जो अब बीजेपी में हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? भाजपा के साथ आने से और ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने से क्या वे बेदाग हो गए?’’

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 882

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *