दक्षिण भारतन्यूज़राजनीति

NCP ने पीसी चाको को बनाया केरल का अध्यक्ष, लेंगे वरिष्ठ नेता टी पी पीठाम्बरम की जगह

पीसी चाको को नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) की केरल इकाई का प्रमुख बनाया गया है। जिसकी घोषणा पार्टी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को की।

आपको बता दें कि पीसी चाको इसी वर्ष मार्च में ही NCP में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस में काफी लंबे समय से थे।

चाको को संबोधित पत्र में पटेल के हवाले से कहा गया है, ‘‘NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आपको तत्काल प्रभाव से राकांपा की केरल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुझे विश्वास है कि आप राज्य में हमारी पार्टी के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’’

राज्यसभा सदस्य पटेल ने इस पत्र की प्रति ट्विटर पर साझा की और चाको को बधाई दी।

चाको ने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी पी पीठाम्बरम की जगह ली है जो राज्य इकाई के अध्यक्ष थॉमस चांडी के दिसंबर 2019 में निधन के बाद से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से संभाल रहे थे।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *