पश्चिम बंगालन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों को सामान बांटने गए बीजेपी सांसद पर हमला, पत्थर फेंककर लहुलुहान हुए, सिर तक फूटा, जानें पूरा मामला

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने सांसद पर पत्थरबाजी की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फूट गया। खगेन, मालदा से सांसद हैं। मामला जलपाईगुड़ी जिले के दुआर्स क्षेत्र के नागरकाटा का है।

भीड़ ने सांसद के साथ गए भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य नेताओं पर भी हमला किया। सभी बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। हमले से पहले 500 से ज्यादा लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं।हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में भाजपा सांसद खून से लथपथ एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे से लगातार खून बहता हुआ दिखा। उनका सफेद कुर्ता और गमछा भी खून से लाल हो गया। वे रूमाल से बार-बार अपने चेहरे को पोंछते हुए दिखाई दिए।

 

 

बीजेपी बोली- सांसद पर TMC के गुंडों ने हमला किया
हमले की तस्वीरें सामने आने के कुछ मिनट बाद ही भाजपा ने सोशल मीडिया पर TMC पर पलटवार किया। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा- TMC का जंगलराज बंगाल में लौट आया है! एक सम्मानित आदिवासी नेता और दो बार के सांसद पर TMC के गुंडों ने हमला किया।

मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि- जब बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सरकार की जरूरत थी, तब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही हैं। TMC और राज्य प्रशासन गायब है। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे हैं, उन पर हमले हो रहे हैं। यह TMC का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और उदार व्यक्ति को सजा दी जाती है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 810

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *