Uncategorized

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके है; इस कार्ड से 6.2 करोड़ लोगों का हुआ अस्पताल में इलाज।

उमाकांत त्रिपाठी।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत देश में अब तक 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा कार्ड उत्तर प्रदेश (4.83 करोड़), मध्य प्रदेश(3.78 करोड़) और महाराष्ट्र (2.39 करोड़) में बने हैं।
पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में 16.7 करोड़ और मौजूदा ईयर 2023-24 में अभी तक 7.5 करोड़ कार्ड बने हैं। यानी हर एक मिनट में देश में 181 कार्ड बन रहे हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार को बताया कि इस स्कीम के तहत अब तक 6.2 करोड़ लोगों का अस्पताल में इलाज हुआ है, जिसमें सरकार का 79,157 करोड़ रुपए का खर्च आया।
साथ ही हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि यह स्कीम समाज में समानता को भी बढ़ावा दे रही है। कुल 30 करोड़ कार्ड में से महिलाओं के 49% कार्ड बने हैं। वहीं, स्कीम के तहत इलाज कराने वालों में से 48% महिलाएं हैं। पीएम मोदी ने 23 सितंबर 2018 को इस योजना का शुभारंभ किया था।

17 सितंबर 2023 से शुरू हुआ था तीसरा फेज
आयुष्मान योजना का तीसरा फेज (आयुष्मान 3.0) 17 सितंबर से शुरू हुआ था। तीसरे फेज में कार्ड बनवाने की प्रोसेस को आसान बनाया गया था। तीसरे फेज के बाद लोगों के तेजी से कार्ड बने। लोग खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके यह काम कर रहे थे।

मोबाइल के जरिए हो सकता है सेल्फ रजिस्ट्रेशन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर भी आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए अप्लाई करने की सुविधा दी है। ऐप डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी को मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।
यहां आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड या अन्य अपलोड करना होगा। इसके बाद सरकार आपकी रिक्वेस्ट को वैरिफाई करने के बाद आपका नाम योजना में रजिस्टर्ड कर देगा। हालांकि इस प्रोसेस से पहले आपको ये चेक कर लेना चाहिए की आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।

कॉल करके पता करें आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं
इस योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। यह पात्रता रखने वाले लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आयुष्मान योजना के लिए पात्रता जांचने के लिए 14555 पर काल किया जा सकता है। इसके अलावा आप pmjay.gov.in साइट के जरिए भी अपनी पात्रता चेक हो सकती है।

इस योजना में सभी बीमारियां कवर होती हैं
योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं। किसी बीमारी में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च इसमें कवर होते हैं। ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च इसमें कवर होता है। सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज जैसी चीजें इसमें शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुके हैं।

Related Posts

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *