Uncategorized

सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रिक बसों-25 ई-ऑटो को दिखाई हरी झंडी, 22 से पहले पूरा हो जाएगा राम मंदिर का काम

उमाकांत त्रिपाठी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। यहां सीएम ने 50 इलेक्ट्रिक बसों और 25 ई-ऑटो का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिस्ट ऐप के साथ ही अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और अयोध्या सिटी में ई-बसों एवं ई-ऑटो के शुभारंभ व टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल ऐप और अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है।

सीएम योगी ने लगाई झाड़ू
इससे पहले योगी ने लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाई। कूड़ा भी उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 500 सालों बाद प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया के लोग दर्शन के लिए आतुर हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम यहीं रहकर इसका अवलोकन कर रहे हैं। ऐसे में हमारी कुछ जिम्मेदारी बनती है, जैसे अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाना।भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से रामलला के लिए सिंहासन और 21KG चांदी के 31 खड़ाऊ आए हैं। इसे वहां से आए भक्तों ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कारसेवकपुरम में सौंपा। इस दौरान चंपत राय ने कहा कि हम सब आप लोगों की अपार श्रद्धा को नमन करते हैं।

22 से पहले पूरा होगा काम
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगे इंजीनियर अश्वनी अग्रवाल ने कहा, 22 जनवरी से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लेंगे। 200 से ज्यादा मूर्तियां तैयार कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में देवी देवताओं की भी मूर्तियां बनाई गई हैं। भगवान राम से जुड़ी हुई तमाम यादें बनाई गई हैं। जटायु जामवंत जैसी मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर मध्यप्रदेश में भी उत्सव जैसा माहौल रहेगा। भोपाल समेत प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से समारोह को लाइव दिखाने के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए 22 जनवरी को सरकार अवकाश घोषित करने जा रही है।

Related Posts

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

केजरीवाल के बंगले पर अमित शाह का तंज, कहा- 4 बंगले तोड़कर शीशमहल बना ल‍िया, पढ़िए पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। द‍िल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर गृह…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *