Uncategorized

चतरा में पीएम मोदी की विशाल जनसभा: बोले- शहजादे को मिलेगी अपनी उम्र से भी कम सीट, मोदी को देखने उमड़ा जनसैलाब

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में शनिवार शाम पीएम मोदी की चुनावी सभा आयोजित की गई और इस सभा में प्रधानमंत्री ने राहुल गाधी पर बड़ी बात कह दी। पीएम ने कहा कि शहजादे को इस चुनाव में उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी और इस बार कांग्रेस मान्य विपक्ष का भी दर्ज खो देगी। पीएम ने आईएनडीआईए के दलों को हार का अंदाजा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहजादे को इस चुनाव में उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी और इस बार कांग्रेस मान्य विपक्ष का भी दर्ज खो देगी।

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा किआईएनडीआईए के दलों को अपनी हार का अंदाजा हो चुका है। कांग्रेस की एक सहयोगी पार्टी के बड़े नेता ने बयान दिया है कि चुनाव के बाद जो छोटे-छोटे राजनीतिक दल हैं, उन सबका कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए। यह उनकी निराशा, हताशा और डर को बता रहा है।
पीएम ने तीन चरणों के मतदान को लेकर ये कहा

पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा कि पिछले तीन चरणों के मतदानों के रुझान के बाद आईएनडीआई गठबंधन के नेताओं के मन में भी यह पक्का भरोसा हो गया है कि उनकी हालत अब ऐसी हो गई है और हो सकता है कि इस चुनाव में उन्हें मान्य विपक्ष का भी दर्जा नहीं मिले। देश ने इन तिकड़म लड़ाने वालों को सबक सिखाया है।
कांग्रेस और झामुमों नेताओं के ठिकानों से बरामद हुए रुपये का किया जिक्र।

पीएम मोदी बोले
कांग्रेस और जेएमम के नेताओं के ठिकाने से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। मंत्री, मंत्री पीए और पीए के नौकर के घर से भी करोड़ों रुपये मिल रहे हैं, लेकिन ये इतने बेशर्म हैं कि इतने नोट निकलने के बाद भी इन्हें कोई परवाह नहीं है।

पीएम मोदी बोले

उन्होंने ये भी कहा कि जिसके ऊपर कोई दाग नहीं है, वह आपका बेटा मोदी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि देश बनाने का चुनाव है। यह चोर-लुटेरों से देश को बचाने तथा आपके बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है।जब नौकरों के घर से इतना धन मिल रहा है तो इनके मालिकों के घर से कितना माल निकलेगा। यह आप का पैसा है। आपका पैसा लूटनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मोदी ने उपस्थित लोगों से पूछा कि आप बताएं कि इनपर कड़ी कार्रवाई कौन कर सकता है।उन्होंने ये भी कहा कि जिसके ऊपर कोई दाग नहीं है, वह आपका बेटा मोदी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि देश बनाने का चुनाव है। यह चोर-लुटेरों से देश को बचाने तथा आपके बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है।

 

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *