न्यूज़

विजय थलपति की फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, तोड़ दिए पिछले सारे रिकॉर्ड

खबर टीम इंडिया की। विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म 19 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट की मुताबिक ‘लियो’ ने पहले दिन 64.8 का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 35.25 करोड़ और तीसरे दिन 39.66 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘लियो’ ने चौथे दिन 40 करोड़ कमा सकती है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म की कुल कमाई 179.71 करोड़ रुपए हो जाएगी।

फिल्म को मिली थी बंपर ओपनिंग

फिल्म लियो ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म कॉलीवुड सिने इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में विजय ने पार्थी नाम के शख्स का किरदार निभाया है। वहीं संजय दत्त खूंखार गैंगस्टर एंटनी दास के रोल में दिखे हैं। इसके साथ ही ये फिल्म विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी साबित हुई थी। फिल्म लियो के कलेक्शन से विजय ने अपनी पिछली दो फिल्मों बीस्ट और सरकार के कलेक्शन को भी बीट किया था। लगभग 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 900 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

विवादों में घिरी फिल्म, फिर भी हुआ बंपर कलेक्शन
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों से घिरी थी। इसके बाद इसे हिंदी और तेलुगु बेल्ट में रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। लियो ने हिंदी बेल्ट में 68 करोड़ की कमाई कर पठान (57 करोड़), केजीएफ 2 (53.95 करोड़) और वॉर (53.35) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस रेस में अभी भी जवान आगे है। जवान ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *