Uncategorizedदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

कई मामलों में टॉप पर पहुंचा भारत, पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के भविष्य के बारे में चल रही चर्चाओं के केंद्र में है। यही नहीं, कई मामलों में तो वह अग्रणी भूमिका तक निभा रहा। पीएम मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा,कि- मैं एक दिन पहले ही अमेरिका और फ्रांस की अपनी यात्रा से लौटा हूं। आज दुनिया के बड़े-बड़े देश और मंच भारत के प्रति जिस आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, वह पहले कभी नहीं था। यह भावना हाल ही में फ्रांस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक्शन शिखर सम्मेलन में चर्चा के दौरान स्पष्ट हुई। भारत दुनिया के भविष्य की चर्चाओं के केंद्र में रहने के साथ-साथ कई मामलों में शीर्ष भूमिका भी निभा रहा है।

अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा-पीएम
पीएम मोदी ने कहा,कि- आप विकसित भारत के विकास की गति देख रहे हैं। सिर्फ एक दशक में भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,कि- 2014 में उनकी सरकार वर्ष 2044 तक भारत को 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही थी।

2014 में आशीर्वाद न मिलता तो बदलाव की क्रांति शुरू नहीं होती-पीएम
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पिछली सरकार ने सुधार लाने से परहेज किया। वे जितने भी सुधारों की बात कर रहे हैं, वे मजबूरी में किए गए थे, दृढ़ विश्वास से नहीं। देश में अभी जो सुधार हो रहे हैं, वे दृढ़ विश्वास से किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि अगर 2014 में देशवासियों ने हमें आशीर्वाद नहीं दिया होता, तो क्या होता। बदलाव की नई क्रांति शुरू नहीं होती। देश तो पहले भी चल रहा था। कांग्रेस की विकास की रफ्तार और कांग्रेस की भ्रष्टाचार की रफ्तार, अगर चलती रहती, तो क्या होता। देश यह सब देख रहा था। अगर वही रफ्तार जारी रहता, तो क्या होता। देश का एक महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो जाता। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, पिछली बार जब मैं यहां आया था, तब देश में आम चुनाव होने वाले थे। तब मैंने कहा था कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत नई गति से काम करेगा।

Related Posts

1 of 826

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *