Uncategorized

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने लगाया ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, अपने इस VIDEO से किया सभी को हैरान

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. जब से यह खबर सामने आई है कि शहनाज सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, तब से वह सुर्खियों में हैं. आए दिन उनके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं. साथ ही साथ, शहनाज का लुक भी पहले से ज्यादा ग्लैमरस होता जा रहा है. वह इन दिनों लुक्स पर ज्यादा ध्यान देती नजर आ रही हैं.

एक बार फिर, शहनाज का एक वीडियो समाने आया है, जिसमें वह ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाती दिख रही हैं. दरअसल, गुरुवार को शहनाज ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. शहनाज के शेयर करते ही उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा है, और महज 9 घंटे के अंदर उनके इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज भी आए गए.

https://www.instagram.com/reel/CfsuqxOIKe6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इस वीडियो में शहनाज गिल पिंक कलर की ड्रेस में कयामत ढाती नजर आ रही हैं. वह इस वीडियो में अलग-अलग पोज से अपने चाहने वालों का दिल जीत रही हैं. शहनाज के फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और फैंस लगातार उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी खूबसूरती की जनकर तारीफ भी कर रहे हैं.

बता दें, शहनाज जल्द ही सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आने वाली हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होंगी, जिसे लेकर वह काफी एक्साइडेट भी हैं. वहीं, दूसरी ओर शहनाज को लेकर सोशल मीडिया पर ये भी अकटलें लगाई जा रही हैं कि वह आने वाले दिनों में एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) संग स्क्रीन साझा करेंगी. ये कयास तब शुरू हुए जब शहनाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक की एक वीडियो शेयर किया था.

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *