Uncategorizedदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इस वजह से रद्द हुआ अमित शाह का बस्तर दौरा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात करने वाले थे गृहमंत्री

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द हो गया है. शाह आज सुबह नारायणपुर रवाना होने वाले थे. जहां उनका नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे संवाद करने का कार्यक्रम था. इसके अलावा बीएसएफ कैंप में जवानों के बीच पहुंचकर अमित शाम उनका हौसला भी बढ़ाने वाले थे. लेकिन अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द हो गया है.

इस वजह से रद्द हुआ दौरा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द किया गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान वो रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सुरक्षा विभाग से जुड़ी बैठकों में हुए शामिल
गृहमंत्री शाह ने सुरक्षा विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकें लीa. इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई. साथ ही आगामी दिनों में किस तरह से इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा, उस पर भी विचार विमर्श किया गया और रणनीति तैयार की गई। अमित शाह ने पहले ही नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि जो हिंसा नहीं छोड़ेगा उसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

बारिश में भी सोने नहीं देंगे- शाह
शाह ने कहा कि हर बार नक्सली बरसात में आराम कर लेते थे, लेकिन इस बार उन्हें सोने नहीं देंगे. उनके बयानों से साफ है कि इस बार सरकार नक्सलियों के मामले को लेकर आर पार की लड़ाई के मूड है. सरकार पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का ऐलान कर चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने नक्सलियों से चर्चा की बात से भी साफ इनकार कर दिया है।

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 832

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *