न्यूज़भारतस्वास्थ्य

मिल गई कोरोना की दवा! DCGI ने दी अप्रूवल

कोरोना महामारी की आगोश में समाए भारत के ड्रग्स रेगुलेटर ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस महामारी के मरीजों के इलाज के लिए डीसीजीआई ने जाइडस (Zydus) की वीराफिन (Virafin) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। दावा किया गया है कि कोरोना मरीजों के इलाज में यह दवा काफी कारगर है और इसके इस्तेमाल के बाद चौंकाने वाले नतीजे आए हैं।

इस दवा को निर्माण करने वाली कंपनी जायडस ने दावा किया है कि वीराफिन (Virafin) के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की आरटी-पीसीआर टेस्ट 7 दिन के बाद निगेटिव आ गई । जिसे कोरोना के 91.15 प्रतिशत मरीजों के साथ सत्य पाया गया है। कंपनी ने बताया कि इस दवा से कोरोना के मरीजों को वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है। वायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के बाद यह दवा मरीज को दे दी जाए तो उसे कोरोना से तेजी से उबरने में मदद मिलेगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि जायडस ने इसका ट्रायल देश के तकरीबन 25 सेंटर्स पर किया था, जिसमें सकारात्मक परिणाम आए हैं। जिसके बाद भारत की दवा नियंत्रक संस्था (डीसीजीआई) ने इस दवा को कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। अब इसे अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा और डॉक्टरों की सलाह के बाद मरीजों को दिया जा सकेगा। इससे पहले रेमडेसिविर का इस्तेमाल भी कोरोना मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा था। जो मरीजों को कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचाने में मदद करता है।

आपको बता दें कि भारत में बीते 24 घंटों में 3 लाख 32 हजार 730 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 2 हजार 263 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अभी देश में 24 लाख 28 हजार 616 ऐक्टिव केस हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *