न्यूज़भारत

केजरीवाल से मोदी हुए नाराज, बिना नाम लिए मीटिंग में लगाई फटकार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नाराज हो गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही बैठक में पीएम ने बिना नाम लिए कहा कि एक मुख्यमंत्री ने बहुत ही महत्वपूर्ण प्रॉटोकॉल तोड़ा है। इस तरह की बातचीत का कभी भी प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है।

मुख्यमंंत्रियोें के साथ बैठक में पीएम मोदी

मीटिंग में भाग लेते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के सभी ऑक्सीजन प्लांटों का अधिग्रहण कर सेना के कंट्रोल में दे देना चाहिए। जिससे प्रभावित राज्यों को तुरंत ऑक्सीजन पहुंच सके। इसी बीच पीएम मोदी को उनकी तकनीकी टीम ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल इस मीटिंग को सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट कर रहे हैं। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी नाराज हो गए। 

मुख्यमंंत्रियोें के साथ बैठक में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीच में ही सीएम केजरीवाल को टोकते हुए कहा, ‘यह हमारी जो परंपरा है, हमारा जो प्रोटोकॉल है उसके बहुत खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग को लाइव टेलिकास्ट करे। यह किसी भी तरह से उचित नहीं है। हमें हमेशा से संयम का पालन करना चाहिए। पीएम की इस नाराजगी को सीएम अरविंद केजरीवाल तुरंत भांप गए और उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांग ली। केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा, ‘ठीक है सर आगे से इसका ध्यान रखेंगे। अगर सर मेरी तरफ से कोई गुस्ताखी हुई है, मैंने कुछ कठोर बोल दिया, या मेरे आचरण में कोई गलती है, तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं।’

मुख्यमंंत्रियोें के साथ बैठक में पीएम मोदी

बैठक में पीएम ने भरोसा दिलाया कि रेलवे और वायुसेना दोनों जल्द ही ऑक्सीजन सप्लाई के लिए युद्धस्तर पर काम शुरु कर रही है। पीएम ने राज्यों से कहा कि दवाओं और ऑक्सीजन की जमाखोरी पर लगाम लगाएं। पीएम ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को अब तक 15 करोड़ डोज़ वैक्सीन की सप्लाई की जा चुकी है।

Related Posts

1 of 805

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *