व्यापार

31589 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सोना, फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप भी सस्ता सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 61 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 437 प्रति किलो की दर से महंगी हुई।

दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (16 December 2022) को सोना 53998 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 66568 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (9 December 2022) को सोना 53937 रुपये और चांदी 66131 के स्तर पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी हफ्ते में सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 437 रुपये की तेजी के साथ 66568 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 640 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 66131 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा

इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 157 महंगा होकर 53937 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 53721 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 133 रुपया महंगा होकर 49406 रुपये, 18 कैरेट वाला महंगा 118 रुपया महंगा होकर 40453 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 92 रुपये महंगा होकर 31553 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2263 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13849 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।

शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की।

2 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

Related Posts

सुकन्‍या समृद्धि और पीपीएफ समेत छोटी बचत योजनाओं पर जल्‍द बढ़ेंगी ब्‍याज दरें! जानिए डिटेल

पब्लिक प्रॉविडेंड फंड और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

1 of 9

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *