अन्य राज्यन्यूज़

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ‘निशंक’ के आग्रह पर 50 सिलेंडर की पहली खेप मिली, कुल 300 सिलेंडर मिलेंगे हरिद्वार को

कोरोना संकट की इस घड़ी में हर जगह लोग परेशान हैं। देश में ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर वेंटीलेटर तक की किल्लत हो रही है। इसके लिए लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन संकट की इस घड़ी में मदद करने वालों की भी कमी नहीं है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों की मदद में दिन-रात जी जान से जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने हरिद्वार के डीएम से लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। जिसके बाद उनके प्रयास से सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन एवं विप्रो ने संयुक्त रुप से 300 ऑक्सीजन सिलेंडर देने का वादा किया था।

उसी के तहत दोनों के संयुक्त प्रयास से 50 सिलेंडर के पहली खेप की आपूर्ति कर दी गई है। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने सबको धन्यवाद अर्पित किया। विपदा की इस घड़ी में सबको मिलकर साथ देने का आग्रह किया।  

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 838

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *