एजूकेशन

अग्रणी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर्स के साथ शिक्षा मंत्री की होगी बैठक, कोरोना प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज विभिन्न IIT के निर्देशकों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन, ऑनलाइन शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 20 मई 2021 को सुबह 11:30 बजे IIT, NIT, IIIT, IISER और IISC के निदेशकों के साथ ऑनलाइन लर्निंग, कोविड-19 प्रबंधन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार 17 मई को शिक्षा मंत्री ने भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। इस मीटिंग में कोविड संकट के दौरान शिक्षा प्रणाली के प्रबंधन के लिए उनके द्वारा अपनाए गए विभिन्न उपायों और स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सीखने के लिए उनके द्वारा अपनाई गई रणनीतियों पर चर्चा की गई थी। अधिकारियों के अनुसार 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं का मुद्दा भी चर्चा में आया था।

इस दौरान पोखरियाल ने कहा कि महामारी के बावजूद केंद्र और राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जैसी एजेंसियों ने ऑनलाइन शिक्षा देने के साथ-साथ JEE और NEET-UG जैसी सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ 18 मई को बैठक कर ऑनलाइन शिक्षा कोविड-19 प्रबंधन के एजेंडे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर चर्चा की थी।

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *