संस्कृति

धोलावीरा विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ, पीएम मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में हड़प्पाकालीन शहर धोलावीरा को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यहां उन लोगों को जरुर जाना चाहिए जो इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में दिलचस्पी रखते हैं। 

यूनेस्को द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट की श्रृंखला में कहा;

“इस समाचार से बहुत प्रसन्नता हुई। 

धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संपर्कों में एक है। यहां जरूर जाना चाहिए, विशेषकर उन लोगों को जो इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में रुचि रखते हैं। 

मैं अपने विद्य़ार्थी जीवन के दिनों में पहली बार धोलावीरा गया था और मैं उस स्थान से मंत्रमुग्ध हो गया था।  

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे धोलावीरा में विरासत संरक्षण और जीर्णोद्धार से संबंधित पहलुओं पर काम करने का अवसर मिला। हमारी टीम ने वहां पर्यटन के अनुकूल बुनियादी ढांचा बनाने के लिए भी काम किया था।” 

Related Posts

रक्षाबंधन पर बहन को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट, देखते ही खुशी से झूम उठेंगी आपकी बहना

खबर इंडिया की।रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, विश्वास और आपसी रिश्ते का खास त्योहार…

शीशगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर किया नमन

आज तड़के सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *