हेडलाइंस

भारतीय नौसेना ने कार निकोबार तट से सात मछुआरों को बचाया

भारतीय जल सेना ने कार निकोबार के तट पर फंसी मछली पकड़ने वाली एक नौका से सात मछुआरों को बचाया। जो मछली पकड़ने गए लेकिन वहां फंस गए थे।

नौसेना के अधिकारियों ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि आईएनएस ऐरावत शुक्रवार रात को कार निकोबार में जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उसे मछली पकड़ने वाली एक नौका से परेशानी में फंसे होने का संदेश मिला।

नौका के गियरबॉक्स में खामी आ गयी थी। इसके बाद जहाज सहायता करने के लिए नौका की तरफ रवाना हुआ और उसने मछली पकड़ने वाली नौका से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया।

इसमें बताया गया कि नौका में सवार सभी सदस्यों को बचा लिया गया और एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका आईएनएस ऐरावत पर इलाज किया जा रहा है। इस नौका को नजदीक के बंदरगाह तक लाया जा रहा है।

Related Posts

मां बाप दिन रात एक कर रहे बेटी को पढ़ाने में और बेटी अश्लीलता कर रही फॉलोअर्स बढ़ाने में

खबर इंडिया की। आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि…

1 of 501

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *