महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021’को संसद के मॉनसून सत्र में पारित कराए जाने का अनुरोध किया। इस विधेयक में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची बनाने का अधिकार देने का प्रावधान है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने यह विधेयक आज लोकसभा में पेश किया। सरकार मंगलवार को इस विधेयक को निचले सदन से पारित कराने का प्रयास करेगी। ज्यादातर दलों ने इस विधेयक के समर्थन के संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आग्रह (शाह से) किया कि यह विधेयक इसी सत्र में पारित होना चाहिए। मैं उन सभी राजनीतिक दलों, जिन्होंने संसद में गतिरोध कायम किया है, से आग्रह करूंगा कि वह ओबीसी कल्याण के लिए इसका समर्थन करें और सर्वसम्मति से पारित करें।’’
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण से संबंधित कानूनी चुनौतियों से सही तरीके से नहीं निपटने के लिए फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया।
यह पूछे जाने पर कि ठाकरे ने रविवार को कहा था कि मराठा आरक्षण बहाल करने के लिए केंद्र को आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटानी चाहिए, फडणवीस ने कहा कि शिवसेना अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
उन्होंने कहा कि ठाकरे की मांग और ओबीसी संबंधी विधेयक अलग-अलग चीजें हैं।
विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है, ‘‘ यह विधेयक यह स्पष्ट करने के लिये है कि यह राज्य सरकार और संघ राज्य क्षेत्र को सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों की स्वयं की राज्य सूची/संघ राज्य क्षेत्र सूची तैयार करने और उसे बनाये रखने को सशक्त बनाता है।’’
इसमें कहा गया है कि देश की संघीय संरचना को बनाए रखने के दृष्टिकोण से संविधान के अनुच्छेद 342क और अनुच्छेद 338ख एवं अनुच्छेद 366 में संशोधन करने की आवश्यकता है। यह विधेयक उपरोक्त उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये है।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 5 मई के बहुमत के फैसले की समीक्षा करने की केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि 102वां संविधान संशोधन नौकरियों एवं दाखिले में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े (एसईबीसी) को आरक्षण देने के राज्य के अधिकार को ले लेता है।
वर्ष 2018 के 102वें संविधान संशोधन अधिनियम में अनुच्छेद 338 बी जोड़ा गया था, जो राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के ढांचे, कर्तव्यों और शक्तियों से संबंधित है। जबकि 342 ए किसी विशिष्ट जाति को एसईबीसी अधिसूचित करने और सूची में बदलाव करने के संसद के अधिकारों से संबंधित है।
ओबीसी विधेयक को लेकर शाह से मिले फडणवीस
Related Posts
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
Datia By Election 2026: टिकट कटने के 17 घंटे बाद आया नरोत्तम मिश्रा का बयान, दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, जानिए क्या बोले?
Datia By Election 2026 को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने…
56 साल के हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीएम मोदी-अमित शाह ने दी बर्थडे की शुभकामनाएं जानिए क्या लिखा.?
उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज (26 जून) अपना 56वां…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
‘छाती दबाना रेप की कोशिश नहीं’, पटना HC के आदेश पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Supreme Court Sexual Offence Handbook: खबर इंडिया की।Supreme Court Sexual…
इंदौर के मंदिर में अश्लीलता कर रहे थे लड़का-लड़की, अचानक पहुंचे कुछ लोग तो वीडियो वायरल हो गया…
खबर इंडिया की। इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गन्ने के खेत में गांव के बच्चों का MMS हुआ वायरल, गंदी रील पर भड़के ग्रामीण
खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ग्रामीण…
Hardoi Husband Wife Fight: दहेज की बाइक वापस दे…महिला थाने के बाहर पति-पत्नी में मार पिटाई, चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Hardoi Husband Wife Fight उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय…
Mouni Roy Viral Video: कैमरा बंद करो, वरना… छोटी ड्रेस पहनी मौनी राय पर कैमरामेन ने किया जूम, बुरी तरह भड़की एक्ट्रेस
Mouni Roy Viral Video एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। बॉलीवुड…
100 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल, मौत भी हुई.. पुरी रथयात्रा में भगदड़ मचने से हड़कंप, जानें ताजा हालात
खबर इंडिया की।Puri Rath Yatra Stampede की खबर ने देशभर के श्रद्धालुओं को झकझोर…













