खेलकूद

11 नवंबर से भुवनेश्वर में राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन

केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाले योगासन की पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच भुवनेश्वर में किया जाएगा, जिसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ ओडिशा सरकार के सहयोग से इसका आयोजन करेगा। ओडिशा इससे पहले हॉकी और अन्य खेलों की मेजबानी भी करता रहा है।

ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांत बेहड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप विश्व स्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमेशा ओडिशा सरकार के लिए एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है। योग हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गया है। यह भारत के लिये योगासन को वैश्विक खेल मंच पर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने का समय है। ’’

बेहड़ा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि पहली राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप विश्वस्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

योगासन को खेलो इंडिया युवा खेलों में शामिल किया गया था।

Related Posts

माही लंबे-लंबे छक्कों से तमाम स्टेडियम के आसमान भर देगा, फिर से दिखेगा हेलिकॉप्टर शॉट

IPL में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा ने कहा है कि…

फिर दिखा पीएम मोदी का जलवा, विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकले, गूगल ने भी माना पीएम का लोहा

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों ही दुनियाभर में…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *