न्यूज़

बाबर आजम की खराब फॉर्म पर फिर उठे सवाल, दिग्गज बोले- बाबर को विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए

खबर टीम इंडिया की। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम इस वर्ल्डकप में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछली 4 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। इस खराब फार्म के बाद उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने तंज कसते हुए पाकिस्तानी कप्तान को विराट कोहली से सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा- बाबर आजम को पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना होगा।। जैसा कि विराट कोहली एक दशक से अधिक समय से बड़े रनों का पीछा करते हुए कर रहे हैं। कोहली बिना किसी सवाल के आधुनिक युग के दिग्गज हैं। उन्होंने हर स्थिति में रन बनाए और भारत के लिए मैच जीते। बाबर और कई अन्य लोगों को किंग कोहली से सीखना चाहिए, बात खत्म। किसी को कोई शक?

वर्ल्डकप में मिलाजुला रहा पाकिस्तान का प्रर्दशन
टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें भारत और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। गौरलतब है कि अब तक खेले चार मैचों में 29 वर्षीय बाबर ने क्रमश: 5,10,50,18 रन बनाये हैं। इस प्रदर्शन की वजह से उनकी पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज भी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर किंग कोहली वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारी थी पाकिस्तानी टीम
बता दें कि टूर्नामेंट का 18वां मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले को जीतने के लिए कंगारुओं ने पाक टीम को 368 रनों का टारगेट दिया था। जवाबी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। इमाम-उल-हक और अब्दुल्लाह शफीक ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े थे। शफीक का विकेट गिरने के बाद, पाकिस्तान टीम के विकेटों का पतन शुरू हो गया था।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *