न्यूज़

मोदी सरकार निकालेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों में जाएगी यात्रा

उमाकांत त्रिपाठी। दीवाली के बाद मोदी सरकार ने पूरे देश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकाने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने में सभी लोगों तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए ही विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों में जाएगी। इसमें अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाया जाएगा।

यात्रा के तहत दिखाया जाएगा 9 साल का अचीवमेंट
इसे लेकर एक लेटर भी सामने आया है। लेटर में कहा गया है कि केंद्र सरकार के 9 सालों के अचीवमेंट्स को दिखाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसकी प्लानिंग, तैयारियों और एग्जीक्यूशन के लिए जॉइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाया जाएगा। लैटर के मुताबिक- यात्रा 20 नवंबर से शुरू होगी और अगले साल 25 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान सभी 765 जिलों में सीनियर अधिकारियों को रथ प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इन योजनाओं का किया जाएगा जिक्र
लैटर के मुताबिक यात्रा में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना, विश्वकर्मा योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये लैटर भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी जेएस मलिक ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के लिए लिखा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली रीजन के 15 अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने के लिए नॉमिनेट किया जाए।

Related Posts

1 of 866

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *