भारतहेडलाइंस

दशहरे पर पीएम मोदी ने देश से किया वादा, कुछ ही महीनों में अयोध्या में विराजेंगे भगवान श्रीराम

उमाकांत त्रिपाठी। विजयदशमी के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से बड़ा वादा किया। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी ने देश को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर यहां हर साल रावण दहन किया जाता है। यहां पीएम नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की।

ये हमारे संकल्पों का पर्व- मोदी
द्वारका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि- ये अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है। इसलिए हम हर साल रावण दहन करते है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, उन्हें दोहराने का पर्व है। इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर चंद्रयान को गए दो महीने पूरे हो गए हैं। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और विज्ञान भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और नवरात्रि में मां को याद करने वाले मंत्र भी जानते हैं। विजयादशमी इन्हीं विचारों का प्रतीक है।

बस कुछ महीनों का इंतजार, फिर विराजेंगे प्रभु श्रीराम
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर भी पीएम ने बात की। उन्होंने कहा कि- आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम राम का मंदिर बनते देख पा रहे हैं। अगली रामनवमी पर अयोध्या के रामलला के मंदिर में पूजा पूरे विश्व को हर्षित करने वाली है। भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर, दिव्य मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद भारतीयों को मिली विजय का प्रतीक है। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने में कुछ ही महीने बचे हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 687

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *