Uncategorized

हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, क्या इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे। BCCI सूत्रों के हवाले से ये बताया है कि हार्दिक के लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच मिस करने की संभावना है। उनकी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर ऐसा किया जा रहा है। पंड्या धर्मशाला में 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी नहीं खेले थे।

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए थे पांड्या

टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या गुरुवार को भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक मैच में अपना पहला ओवर फेंक रहे थे और इसी दौरान चोटिल हो गए। वे चोट के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या की स्कैन रिपोर्ट मुंबई भेजी गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या की लेफ्ट एंकल मुड़ गई है।

हार्दिक के बिना टीम इंडिया ने दर्ज की थी पांचवी जीत

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो वर्ल्डकप में टीम की जीत का सिलसिला बरकरार है। भारत ने अपनी पांचवी जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था । इसके साथ ही भारत ने आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड से पुरानी सभी हार का बदला भी चुकता कर दिया था। इस मैच के हीरो विराट कोहली और मोहम्मद शमी रहे थे। कोहली ने जहां अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली थी तो वहीं मोहम्मद शामी ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी।

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

विधायक की दुल्हन बनेंगी MP की तान्या मित्तल, फरवरी में होगी शादी, जानिए क्या है शादी का सच

खबर इंडिया की।सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या मित्तल की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *