टीम खबर इंडिया की। बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई सालों से साथ हैं। दोनों के बीच रिलेशनशिप काफी स्ट्रांग है, अक्सर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरती है। लेकिन अब सुर्खियों की वजह इनके बीच ब्रेकअप की खबरे हैं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप रूमर्स के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले में अब मलाइका अरोड़ा ने लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी है। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पहले ही सब कहा जा चुका है।
ब्रेकअप को लेकर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा?
एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि- मैं फिलहाल अपने पर्सनल स्पेस के बारे में चर्चा नहीं करना चाहती। मैं इस स्टेज में हूं कि जहां मुझे बोलने की जरूरत थी, मैंने वहां बोला है। मुझे कुछ भी क्लैरिफाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो भी कहा जाना था, वो पहले ही कहा जा चुका है। बहरहाल मलाइका ने तो साफ शब्दों में ब्रेकअप पर कोई टिप्पणी नहीं की। उधर अर्जुन कपूर ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को अफवाह साबित कर दिया है। मलाइका के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी।
जब मलाइका ने अर्जुन को कहा आई लव यू
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक मलाइका-अर्जुन सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का जमकर इजहार करते हैं। अर्जुन कपूर की एक पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए उन्हें आई लव यू कहा है। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से खबरें थीं कि अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इन्फ्लूएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। इस मामले में कुशा कपिला भी सफाई दे चुकी हैं। उन्होंने इन खबरों को कोरी अफवाह बताया था।














