न्यूज़भारतहेडलाइंस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की आ गई तारीख, पीएम मोदी बोले, ‘जय सियाराम!

उमाकांत त्रिपाठी। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की आधिकारिक तारीख आ गई है। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ने बुधवार (25 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ”जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। पीएम ने इसके लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम से मिलने वालों में ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा, उडुपी के पीठाधीश्वर जगतगुरु माधवाचार्य, स्वामी गोविंददेव गिरि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को एक बार फिर से अयोध्या के लिए आमंत्रित किया, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया है। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि- ”अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं, ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।

बस आने ही वाले हैं श्रीराम-पीएम मोदी

आपको बता दें की पीएम मोदी ने अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पांच अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया था। विजयदशमी के मौके पर भी पीएम मोदी ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि- भगवान श्रीराम बस आने ही वाले हैं, आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। खबर के मुताबिक 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव मौजूद रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *