क्रिकेटन्यूज़

रेस में क्यों पिछड़ी वर्ल्डकप की दावेदार पाकिस्तान, खराब खेल ही नहीं राजनीति का भी शिकार हुई है पाक टीम!

खबर टीम इंडिया की। खराब कप्तानी, लचर प्रर्दशन और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का बड़ा खतरा… ये सभी बातें इन दिनों पाकिस्तानी टीम पर सटीक बैठ रही है। लगातार तीन मैच हार चुकी पाकिस्तानी टीम अब शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर इस अहम मैच पर टिका है। पाकिस्तान की टीम के लिए हार का मतलब होगा सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना। लेकिन इस दुर्गति के लिए सिर्फ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भर जिम्मेदार नहीं है, इसके पीछे पीसीबी में मची राजनीति भी उतनी ही जिम्मेदार है।

दक्षिण अफ्रीका से हारे तो खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में उलटफेर का शिकार हुई, नीदरलैंड्स ने उन्हें 38 रन से हरा दिया। लेकिन इसके अलावा बाकि मैचों में दक्षिण अफ्रीका की जीत और जीत का अंतर याद कर लीजिए। सभी मैचों में बाकी टीमें अफ्रीका के सामने बड़े अंतर से हारी हैं। हार-जीत का ये अंतर पाकिस्तान के लिए डराने वाला है, पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। पाकिस्तानी फैंस नाराज हैं. बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में दिक्कत दिखाई दे रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ हार ने टीम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। लेकिन इस दुगर्ति में दोष सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ियों का नहीं है बल्कि बेवक्त और बेवजह की राजनीति भी इसके पीछे है जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की देन है। पिछले कुछ महीने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लगातार बदलाव होते रहे। रमीज राजा, नजम सेठी और जका अशरफ ने चेयरमैन की कुर्सी संभाली। इन तीनों का ही रवैया और सोच अलग अलग थी, नजरिए में अंतर का फर्क इनके फैसलों में भी दिखाई दिया।

पीसीबी के रवैये और राजनीति से टूटी पाक टीम

अफगानिस्तान से हार के बाद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में आगे का रास्ता बहुत कठिन हो गया है। शुक्रवार को उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में अलग ही दमखम वाली टीम दिख रही है। एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप को लेकर भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काफी किचकिच की। मैचों के शेड्यूल जारी होने के बाद से ही जिसकी शुरूआत हो गई। चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर पीसीबी ने रोना-धोना मचाया। जिसका डर खिलाड़ियों के मन में बैठ गया, नतीजा भी सबके सामने है। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर जो राजनीति पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की उसका बुरा असर उन्हीं की टीम पर पड़ गया।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 850

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *