न्यूज़हेडलाइंस

पांच सालों बाद शिर्डी पहुंचे पीएम मोदी ने की साईं मंदिर में पूजा, 7500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया; भ्रष्टाचार पर कही बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शिर्डी के साईं बाबा समाधि मंदिर में दर्शन किए। महाराष्ट्र के अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पीएम मोदी स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि पीएम ने पांच सालों के बाद सूबे के मशहूर शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की है। मंदिर परिसर में उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के अलावा सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नविस भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में बने कतार परिसर का उद्घाटन भी किया। इसकी आधारशिला भी पीएम मोदी ने साल 2018 में रखी थी।

पीएम बोले- पहले भ्रष्टाचार के आंकड़े आते थे, अब विकास हो रहा

इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से पिछली सरकारों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि- देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है। पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था, हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसकी मदद से देशभर के छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के खाते में 26 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने यहां नमो शेतकारी महासम्मान निधि शुरू की है, जिससे राज्य के किसानों को 6 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

गोवा में किया राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन

इस दौरान पीएम ने अहमदनगर के शिर्डी में निलवंडे बांध का जलपूजन किया और बांध का नहर नेटवर्क देश को समर्पित किया। 85 किमी लंबी इस नहर का लाभ 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को मिलेगा। साल 1970 में पहली बार इस बांध का विचार आया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस बांध को करीब 5177 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। इसके बाद शाम के समय वह गोवा में 37 वे राष्ट्र मंडल खेलों का उद्घाटन करने पहुंचे। यहां मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को भी पीएम ने संबोधित किया। यह पहला मौका है जब गोवा में राष्ट्रमंडल खेल हो रहे हैं, आज से शुरू होने के बाद नौ नवम्बर तक चलने वाले इन गेम्स में देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *