न्यूज़भारत

अमित शाह का के चंद्रशेखर राव पर तंज, बोले- अपना वादा भूल बेटे के करियर संवार रहे

उमाकांत त्रिपाठी। तेलंगाना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीआरएस और सीएम केसीआर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि- 2014 में के चंद्रशेखर राव ने वादा किया था कि हमारी पार्टी की सरकार बनने पर दलित को राज्य की मुख्यमंत्री बनाएंगे। सत्ता में आने के बाद पार्टी अपना वादा भूल गई। केसीआर अब अपने बेटे केटीआर को अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना की जनता से एक बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि- अगर तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में अगला सीएम पिछड़ी जाति से होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के सूर्यापेट में जन गर्जना सभा में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

175 कैडेट्स ने की पासिंग आउट परेड

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पार्टी ने 52 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में तीन मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। अमित शाह हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनर्स के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस कैडेट्स के बीच शाह ने कहा कि देश में ब्रिटिश शासन में बनाए गए कानून खत्म किए जा रहे हैं। पासिंग आउट परेड में 155 IPS ट्रेनी ऑफिसर, 20 फॉरेन ट्रेनी ऑफिसर समेत कुल 175 कैडेट्स शामिल हुए। इनमें 32 महिलाएं भी शामिल हुईं। जबकि विदेशी कैडेट्स में छह भूटान से, पांच मालदीव से, पांच नेपाल से और चार मॉरीशस पुलिस से हैं।

दलित-आदिवासियों को धोखा दे रही बीआरएस

शाह ने कहा कि बीआरएस सरकार पिछले साढ़े 9 साल से दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को धोखा दे रहा है। BRS गरीब और कमजोर वर्ग की विरोधी है, क्योंकि सरकार लोगों से किए वादे पूरे करने में असफल रही है। इसमें हर दलित परिवार के लिए तीन एकड़ जमीन का वितरण भी शामिल है। उऩ्होंने पूछा कि- अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। भगवान राम पिछले 550 सालों से टेंट में बैठे थे। अब घोषणा हो गई है, पीएम मोदी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 743

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *