न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा, जनता के नाम लिखा खुला खत; तस्वीर लिए खड़ी बच्ची पर भी लुटाया प्यार

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ के दौरे पर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ कई वादें किए बल्कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी तीखा प्रहार किया। इस दौरान पीएम का एक अनोखा अंदाज भी दिखा, यहां पीएम एक बच्ची पर प्यार लुटाते दिखे। दरअसल पीएम मोदी कांकेर के गोविंदपुर में विजय संकल्प रैली में शामिल होने पहुंचे थे। PM मोदी ने गोंडी भाषा में भी सभी को जय जोहार कहते हुए भाषण की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को है। इस दौरान पीएम ने कहा कि- छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को लिखा खत

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक खत लिखा है। पीएम मोदी ने अपने खत में राज्य के लोगों से बीजेपी को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने लोगों की इच्छाओं की कोई परवाह नहीं की। पीएम मोदी ने अपने खत में लिखा की- मेरे प्रिय छत्तीसगढ़वासियों, प्रभु श्री राम के ननिहाल की इस पावन धरा को आपके प्रधानसेवक का प्रणाम… इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 23 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह एक ऐसा समय है जहां हर कोई ऊर्जा, गतिशीलता और गौरव की नई सीमाओं को पार करने की इच्छा से भरा हुआ है। ऐसे समय में मेरी आप सभी से करबद्ध अपील है कि भाजपा को आशीर्वाद दें और हमारी पार्टी को एक बार फिर दृढ़ संकल्प और नई ऊर्जा के साथ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर दें।

संबोधन के दौरान पीएम ने बच्ची पर लुटाया प्यार

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी का ध्यान भीड़ में खड़ी एक लड़की पर गया, जो पीएम की एक तस्वीर के साथ खड़ी थी। उसे देखकर पीएम ने कहा कि बेटा आप थक जाओगे ये जवानों को दे दो। साथ ही पीएम ने लड़की को चिट्ठी लिखने का वादा भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मंच से कहा- बेटी मैंने तुम्हारी तस्वीर देखी। तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी तुम कब से खड़ी हो, थक जाओगी। बैठ जाओ। इस दौरान पीएम ने कहा कि- बीजेपी का संकल्प छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है। बीजेपी का संकल्प आदिवासी और पिछड़ों के हितों की रक्षा करना है। बीजेपी का संकल्प देश के टॉप राज्य में छत्तीसगढ़ को लाने का है। कांग्रेस और विकास के बीच 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *