खबर टीम इंडिया की। वर्ल्डकप 2023 में सबसे पहले सेमीफाइनल में क्वालीफई करने वाली भारतीय टीम के प्रर्दशन की तारीफ पूरी दुनिया में की जा रही है। लगातार 7 मैच जीतकर इंडिया पाइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत के इस गजब प्रर्दशन में बैटर्स-बॉलर्स और फील्डर सभी का अहम योगदान रहा है। श्रीलंका को 302 रन से हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम इस वक्त इतनी बेहतरीन फॉर्म में है कि उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत बहुत खास रही। दरअसल यह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम की किसी भी टीम पर रनों के अंतर से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है।
कप्तान रोहीत ने की टीम की जमकर तारीफ
श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा कहा कि- मुझे यह जानकार काफी खुशी हुई कि हम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमने जब चेन्नई में शुरुआत की थी, तब हमारा एक ही लक्ष्य था कि पहले क्वालीफाई होना है, उसके बाद जाहिर तौर पर सेमीफाइनल और फाइनल में जाएंगे। हमने इन 7 मैचों में जिस तरहे से खेला है, यह वाकई में काफी शानदार प्रदर्शन था। शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 358 तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर की भी रोहित ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि- वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं, जो आज आपने देखा। वो गए और उन्होंने बिल्कुल वही किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं, और हम उनसे इसी चीज की उम्मीद करते हैं। वह अपने गेम में काफी मेहनत कर रहे हैं।
मैन ऑफ द मैच शामी बोले, हम एंजॉय कर रहे हैं
18 रन देकर पांच श्रीलंकन बल्लेबाजों को आउट करने वाले मोहम्मद शामी ने भी अपने इस प्रर्दशन को लेकर पॉजिटीव बताया। उन्होंने कहा कि- हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी है, और जिस लय में हम हैं, उसका सभी आनंद ले रहे हैं, और सभी एक-दूसरी की सफलता के खुश हैं। सबसे खास बात है कि हम एक यूनिट के तौर पर गेंदबाजी कर रहे हैं, और नतीजा आप देख ही रहे हैं। मैं हमेशा अच्छी जगह पर गेंदबाजी करने और लय में रहने की कोशिश करता हूँ। ऐसे बड़े टूर्नामेंट में अगर लय एक बार चली गई, तो उसका वापस आना बहुत मुश्किल होता है। मैं हमेशा अच्छी जगह और लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं।













